फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को ले जाए जा रहे राशन समेत कोटेदार को गांववालों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गरीबों के हक का राशन कालाबाजारी के लिए बदायूं ले जा रहे कोटेदार को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने आरोपी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत जगतीरा का राशन विक्रेता मोहर सिंह ग्रामीणों को बंटने के लिए आया गेहूं और चावल ट्रैक्टर ट्राली में भरकर शनिवार सुबह गांव से निकला। खाद्य एवं रसद विभाग की मोहर लगे कट्टे ट्राली में लदे देखे तो गांववालों ने पीछा कर ट्रैक्टर ट्रॉली को महमूदापुर गांव के पास रोक लिया। ग्रामीणों ने कोटेदार से इस मामले में पूछा तो वह अभद्रता करने लगा। इस पर गांववालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कोटेदार को पकड़कर थाने ले आई। ट्रॉली से सरकारी मोहर लगे गेहूं के 56 और चावल के सात कट्टे बरामद हुए। पूर्ति निरीक्षक ललित श्रीवास्तव ने बताया कि कोटेदार 27 क्विंटल गेहूं और 7.5 क्विंटल चावल वितरण करने के बजाय कालाबाजारी करने के लिए बदायूं ले जा रहा था। जिला अधिकारी से परमीशन लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

यह गंभीर मामला है, गरीबों को मिलने वाले राशन की कालाबाजारी करने वालों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।- अरुण कुमार सिंह, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें