फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला छात्रावास में कमरों में झांकने की चौथी घटना, सुरक्षा पर सवाल

Tue, 25 Aug 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्थित मैत्रेयी छात्रावास में चौथी बार एक लड़के को छात्राओं ने कमरों में ताक-झांक करते पाया। छात्राओं के शोर मचाने पर वह भाग गया। लड़के को मेस का कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मैत्रेयी छात्रावास में गंगा, गोदावरी, सरस्वती, यमुना चार ब्लाॅक हैं। छात्राओं ने बताया कि गंगा व सरस्वती ब्लॉक में ताक-झांक की यह चौथी घटना है। रविवार रात सरस्वती ब्लाॅक में पहली मंजिल पर दो छात्राओं ने लड़के को रात 10:30 बजे झांकते देखा तो शोर मचाया। तब वह पहली मंजिल से कूदकर गेट से भाग गया। तब तक गेट पर ताला नहीं लगा था।
छात्राओं का कहना है कि मुख्य द्वार पर बैठा गार्ड भी उसे नहीं रोक सका। लड़का छात्रावास से भागकर केमिकल इंजीनियरिंग के पीछे टूटी दीवार की ओर चला गया। हालांकि, छात्राओं ने उसका वीडियो बना लिया है। छात्राओं का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाओं की सूचना वार्डन को दी गई थी, लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। मेस के कर्मचारी काम खत्म होने के बाद हाॅस्टल से नहीं जाते। छात्रावास के पीछे बने मेस में ही सोते हैं और ताक-झांक करते हैं।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंद्र सिंह ने बताया कि कोई लिखित शिकायत नहीं आई, लेकिन गार्ड से जानकारी मिली है। ये लड़का पहले मेस का कर्मचारी रहा है। अब सभी वार्डन को मेस में काम करने वाले व काम छोड़कर जाने वाले कर्मचारियों की सूचना चीफ वार्डन कार्यालय को देनी होगी। सभी का पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा। मेस कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी होंगे। अनधिकृत व्यक्ति मेस में नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें