फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मोबाइल फोन पर बातचीत करते समय बिगड़ी बात... लोगों ने चार युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 28 Sep 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा

सार

पकड़े गए युवक ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। एक टीम गांव भी भेजी गई है।
विज्ञापन
युवकों को बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलवा गांव में ग्रामीणों ने रुद्रपुर के चार युवकों की खंभे से बांधकर पिटाई की। इस दौरान उनके दो साथी फरार हो गए। पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। गांव पहुंची पुलिस ने युवकों को छुड़ाया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक तमंचा दिखाकर ग्रामीणों से अभद्रता कर रहे थे।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव के तिराहे पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से गाली-गलौज कर रहे थे। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि यहां से महिलाएं गुजर रही हैं। गाली देने से मना करने पर वह हाथापाई करने लगे। तमंचा दिखाकर धमकी दी। हंगामा होता देख वहां भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने चारों युवकों को बिजली के खंभे से बांध दिया। उनके दो साथी फरार हो गए। चारों युवकों को जमकर पिटाई की गई। इसी दौरान किसी ने सूचना डायल 112 पर दे दी। गांव पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। एक युवक के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। दो मोटरसाइकिलें भी मिलीं।
विज्ञापन

पकड़े गए युवक ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। एक टीम गांव भी भेजी गई है। कानून हाथ में लेना गलत है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें