बहेड़ी। एक किसान के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर जन सेवा केंद्र के संचालक ने 4.90 लाख रुपये निकाल लिए। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका खाता एसबीआई के शाखा मुड़िया में है। इसी के बराबर में सुनील कुमार निवासी ग्राम चुरैली अपना जन सेवा केंद्र चलाता है। उसका जन सेवा केंद्र में आना-जाना था। जन सेवा केंद्र संचालक ने आधार कार्ड के माध्यम से पुरुषोत्तम सिंह के खाते से रुपये निकाल लिए। जरूरत पड़ने पर पुरुषोत्तम ने रुपये निकालने के लिए कहा तो जन सेवा केंद्र संचालक ने टाल-मटोल दिया। पीड़ित बैंक में लेन-देन करने पहुंचा तो उसे ठगी की जानकारी हुई। संवाद