फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के पीछे खेलते समय नाले में गिरा चार साल का बच्चा, पानी में डूबकर मौत, शव देख मां हुई बेसुध

Mon, 13 Feb 2023 12:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

माधोटांडा क्षेत्र के शारदा सागर डैम की तलहटी में बसे रमनगरा गांव में दिल झकझोरने वाली घटना हुई है। यहां चार साल के बच्चा नाले में गिर गया, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
नाले के पास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के रमनगरा गांव में घर के बाहर खेलते समय चार साल का बच्चा नाले में गिर गया, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। घर में बच्चा न देख मां ने खोजबीन की तो मासूम का शव नाले से बरामद हुआ। हादसे के बाद परिजन बदहवास हो गए। मां रो-रोकर बेसुध हो गई। 

विज्ञापन

 
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रमनगरा निवासी संजय राय एसएसबी में आरक्षी पद पर तैनात हैं। रविवार को घर में उनकी पत्नी जवा राय और चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ राय मौजूद था। दोपहर करीब दो बजे मां घरेलू कार्य में व्यस्त थी। मासूम खेलते हुए घर के पिछले हिस्से से गुजरे डैम के सीपेज नाले के नजदीक पहुंच गया। 

पानी में डूबकर बच्चे की मौत 

माना जा रहा है कि खेलते समय मासूम सिद्धार्थ नाले में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काम खत्म होने के बाद मां ने बच्चे को ढूंढना शुरू किया। घर के बाहर जाकर देखा, लेकिन कहीं उसकी मौजूदगी नहीं दिखाई दी। इस पर आसपास के लोग भी एकत्र हुए। 

देर शाम घर के नजदीक गुजरे नाले में बच्चे शव बरामद हुआ। हादसे के बाद से मां बदहवास हो गई। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सुरेश राह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पिता को घटना की जानकारी दे दी गई है। पिता के आने तक मासूम के शव को घर में ही रखा गया है। बच्चे की मां रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें