बरेली। एमजेपी विश्वविद्यालय की ओर से 48वां स्थापना दिवस 15 फरवरी को होने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विवि कैंपस में क्रीड़ा प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। प्रतियोगिता में रविवार को कर्मचारियों और शिक्षकों के मध्य शूटिंग, वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। वॉलीबॉल और कबड्डी में चतुर्थ श्रेणी की टीम विजय रही।
स्थापना दिवस क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटिंग प्रतियोगिता में तृतीय श्रेणी, चतुर्थ श्रेणी और शिक्षक वर्ग के मध्य प्रतियोगिता हुई। तृतीय श्रेणी के तपन वर्मा, नवीन संतुल और मिसयार खान की टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान हासिल किया। 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग की प्रतियोगिता भी तृतीय श्रेणी की टीम ने जीती। इसमें तपन वर्मा, धमेंद्र सैनी और मियरयार शामिल रहे। वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की टीम में कड़ी टक्कर हुई। चतुर्थ श्रेणी की टीम ने दोनों ही प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को शिक्षक व कर्मचारियों की क्रिकेट, रस्साकसी, दौड़, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता होंगी। वहीं छात्र-छात्राओं की वॉलीबॉल, पिस्टल शूटिंग और कबड्डी के मुकाबले खेले जाएंगे।