फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुना जहरीली हो गई बरेली की हवा

Fri, 19 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली सहित प्रदेश के 13 जिलों में पांच साल के दौरान बढ़े वायु प्रदूषण को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने चिंता जतायी है। ट्रिब्यूनल ने करीब चार गुना बढ़े प्रदूषण का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि वह बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए लाइम लाइन कार्यक्रम जारी करें। इसकी हर महीने ट्रिब्यूनल को रिपोर्ट भेजी जाए। 
विज्ञापन

 2011 से लेकर 2015 तक के आंकड़े बताते हैं कि बरेली में वायु प्रदूषण चार गुना बढ़ गया है। 12 अन्य शहरों में स्थानीय प्रशासनिक तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्तर से किए गए प्रयासों के कारण कम भी हुआ है लेकिन अभी भी औसत से अधिक है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार पर्टिकुलेट मैटर (पीएम 10) 60  से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके विपरीत बरेली में 2011 के दौरान पीएम 211 था जो कि  2015 में बढ़कर 240 हो गया है। यहां के पर्टिकुलेट मैटर को कम करने के बारे में हाईकोर्ट ने 2015 में निर्देश दिए थे लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसी साल यह प्रकरण ग्रीन ट्रिब्यूनल में पहुंचा तो पूरे प्रदेश का ब्योरा तलब किया गया। जिसके आधार पर अधिक वायु प्रदूषण वाले शहरों में प्रदूषण रोकने के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन



वायु प्रदूषण पर्टिकुलेट मैटर (पीएम 10)

शहर                 2011              2015
---------------------------------------------- 
बरेली                 218                 240
आगरा                 165                186   इलाहाबाद              260               250  
आनपारा               140                136
फीरोजाबाद             271              194
गजरौला                089               177
झांसी                   118               119
कानपुर                  184              201
खुर्जा                    164              167   लखनऊ                  189             169 
मुरादाबाद                 145            168
रायबरेली                  133            157
बनारस                     127           147
 
ऐसे कम होगा प्रदूषण
ट्रिब्युनल की सख्ती हुई तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला आपूर्ति, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, बीडीए, वन और पीडब्लूडी के साथ कार्यक्रम तैयार किया है। जिसमें वाहनों को शुद्ध पेट्रोल, डीजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग। ग्रीन वेल्ट स्थापित कराने और ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने को अभियान चलाया जाएगा।

---------------
बरेली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ छह महीने की योजना तैयार की है। प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। उसी आधार पर वायु प्रदूषण कम करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

-आरके त्यागी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें