फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेले में चार हजार मरीजों का हुआ इलाज, वायरल बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- तापमान में उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन


बरेली। मौसम का बदलता मिजाज लोगों को बीमार बना रहा है। सितंबर की शुरुआत में झमाझम बारिश के बाद तेज धूप से पारा में उतार-चढ़ाव का दौर रहा। रोग प्रतिरोध क्षमता प्रभावित हो रही है। इसकी पुष्टि रविवार को आयोजित आरोग्य मेले के आंकड़े कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार मेले में करीब 42 सौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। ज्यादातर वायरल बुखार, सर्दी, पेट संबंधी और त्वचा रोगों के चपेट में रहे। इन्हें दवाएं दी गईं। त्वचा रोगियों के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर बेंजिल बेंजोएट लोशन उपलब्ध न होने से उन्हें फंगल क्रीम दी गई।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, बारिश की वजह से नमी का स्तर सौ फीसदी हो जाता है। वहीं, धूप होने पर नमी से उष्मीय विकिरण से उमस हावी होती है। पारा में अचानक हुए बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए वायरल मरीजों की कतार रही।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार मेले में बुखार के छह सौ, त्वचा रोग के आठ सौ, पेट दर्द के 550 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसके अलावा नेत्र रोग, बीपी, डायबिटीज, मानसिक तनाव, एएनसी, टीबी संदिग्ध, सर्दी-खांसी व अन्य रोगाें के मरीज आए। आयुष्मान कार्ड भी बने। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें