फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बसों से बरेली में रोजाना उतरेंगे चार हजार प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
पैदल घर जाते मजदूर - फोटो : जी पाल
विज्ञापन

बरेली की नरियावल मंडी सहित प्रदेश में बनाए गए चार पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट

बरेली। हरियाणा में फंसे यूपी के लाखों प्रवासी मजदूरों को बसों से वापस लाने के लिए बरेली में नरियावल मंडी को पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट बनाया गया है। हरियाणा की बसें मजदूरों को यहां उतारेंगी। इसके बाद उन्हें दूसरी बसों से उनके गृह जनपदों में स्थानीय रोडवेज बसों से रवाना किया जाएगा। रोजाना तीन से चार हजार मजदूरों के आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए हरियाणा से बसों का संचालन शुरू हुआ है। इन श्रमिकों के लिए प्रदेश में बनाए गए चार पिक एंड ड्रॉप सेंटरों में बरेली को भी शामिल किया गया है। प्रशासन के पास हर दिन हरियाणा से करीब सौ बसों के आने की सूचना है। इनमें तीन से चार हजार प्रवासी श्रमिक आएंगे। नरियावल मंडी में बसों को रोकने और वहीं से प्रवासी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घर भेजने का इंतजाम किया गया है। श्रमिकों को लेकर बसें बृहस्पतिवार से आनी शुरू हो गई हैं। व्यवस्था में शिक्षा विभाग, परिवहन सहित कई महकमों के स्टाफ को लगाया गया है। यहां से बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर सहित कई जिलों के प्रवासी मजदूरों को बसों से भेजा जाएगा।

खराब हुआ खाना एसडीएम ने फिंकवाया

गर्मी बढ़ने के साथ प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए जा रहे खाने के पैकेट के खराब होने से प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने नरियावल में खाने के तीन सौ पैकेट भिजवाए थे, लेकिन बसों के कई घंटे विलंब से आने की वजह से खाना खराब हो गया। इसे फिंकवा दिया गया।

नरियावल में बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मजदूरों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कई विभागों को जुटाया गया है। - ईशान प्रातप सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें