फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक फॉल्ट से पांच घंटे गुल रही चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के फीडर में मंगलवार सुबह पांच बजे के आस-पास हुए फॉल्ट के कारण कई मोहल्लों के चार हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पांच घंटे बिजली कटौती का सामना किया। यहां पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। सुबह 10 बजे के बाद फॉल्ट ठीक किया जा सका। इसके बाद भी दिन भर ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के कई इलाकों से लोकल फॉल्ट की शिकायत रहीं। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के फीडर में फॉल्ट के कारण शहर के राजनगर, आजाद नगर, कटरा चांद खां, नवादा शेखान, मौर्य मंदिर, बालजती इलाकों में आपूर्ति सुबह पांच से 10 बजे तक बाधित रही।
इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। मिशन, किला और शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट हुए। कुतुबखाना और सिटी सब्जी मंडी, कुंवरपुर, रुकुमपुर इलाकों से भी ट्रिपिंग की शिकायत रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें