अंधेरे का फायदा उठाकर दो हो गए फरार, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद
शेरगढ़। ढाई सप्ताह पूर्व चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली को उत्तराखंड बेचने जा रहे चार चोरों को शाही-शेरगढ़ मार्ग स्थित गांव जिया नगला से घेराबंदी कर थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ दबोच लिया। वहीं, मौके से दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने तमंचा, एक हजार रुपये, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
एक जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव मवई काजियान में आरा मशीन से ट्रैक्टर-ट्राॅली को चोर चुरा ले गए थे। थाना बहेड़ी के गांव मंडनपुर जनूबी निवासी अशरफ खान ने थाने में अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरा मशीन से चोरी हुआ ट्रैक्टर शाही-बहेड़ी की तरफ से बेचने के लिए चोर उत्तराखंड ले जा रहे हैं।
दो शेरगढ़ तो दो आरोपी शहाजहांपुर के थे
थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव जिया नगला पहुंचे गए। पकड़े जाने के बाद चारों आरोपियों ने आरा मशीन स्थल से चोरी करने की बात स्वीकारी। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अमजद खान पुत्र शकुर अली, यूसुफ नबी पुत्र शमशाद खान निवासी मोहल्ला कवर टंकी चौराहा कस्बा थाना शेरगढ़, जईम खान पुत्र सपतुल्ला खां और मोहसिन पुत्र यासीन निवासी कुतवापुर सिरसी थाना रोजा जनपद शाहजहांपुर बताया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। संवाद