Four teams reached the semi-finals in handball
- फोटो : Four teams reached the semi-finals in handball
जिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चार टीमों ने अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इनमें केवी जेआरसी, केवी एनईआर, स्टेडियम और बरेली क्लब शामिल हैं। बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला सुबह 9 बजे से होगा। फाइनल तीन बजे से खेला जाएगा।
मुख्य अतिथि केपी पटेल महिला महाविद्यालय के निदेशक मनोहर पटेल ने टॉस कर शुभारंभ किया। केवी जेआरसी के गोलकीपर मनमीत ने अच्छी गोल कीपिंग की। चंद्रशेखर ने 10 गोल कर टीम को मजबूती दी। राजू कश्यप और हेमंत ने भी 5- 5 गोल किये। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फसील बेग, अध्यक्ष मो. फरहत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्हाेंने बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. बीपी शर्मा ने किया। इस मौके पर विजय मोहन, राजू कश्यप, पंकज, धर्मेंद्र शर्मा, अथर अली, तेसीम रजा व अन्य का सहयोग रहा।
जेआरसी ओल्ड ने केवी जेआरसी को 18- 17 से हराया
एनईआर ओल्ड ने एनएमएल को 11- 6 से हराया
स्टेडियम ने केवी एनईआर को हराया
बरेली क्लब ने केवी एनईआर ओल्ड को हराया