फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में जिला सहकारी बैंक में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला, दो शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Jul 2025 08:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.31 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इसका खुलासा होने पर दो शाखा प्रबंधक समेत चार आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक का प्रधान कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा व तत्कालीन शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार गंगवार, कैशियर चंद्र प्रकाश व दीपक पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


 

जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक सर्वेंद्र सिंह चौहान ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। शाहजहांपुर के किसान की सम्मान निधि त्रुटिवश बैंक शाखा में आ गई थी। इसी मामले की जांच के दौरान यह घोटाला सामने आया है।

यह भी पढ़ेंखबर का असर: बरेली में ऑनलाइन घूस लेने वाले डीपीओ ऑफिस के जिला समन्वयक की सेवा समाप्त, डीएम ने की कार्रवाई
 

किसान की शिकायत पर हुआ खुलासा 
उप महाप्रबंधक ने बताया कि शाहजहांपुर के किसान की शिकायत पर उन्होंने 15 मई को फरीदपुर शाखा का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें 21 विवादित खाते मिले। इससे बड़ी धनराशि के गबन का संदेह हुआ था। फिर उन्होंने 23 मई को प्रकरण की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। जांच में 1,31,06,069 रुपये गबन की पुष्टि होने पर चारों को निलंबित कर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

फरीदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक की ओर से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें