फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गन्ने की आवक में आई गिरावट, इसी महीने बंद हो जाएंगी इस जिले की चार चीनी मिलें

Wed, 12 Feb 2025 05:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बाढ़ और बीमारी के ग्रहण से इस बार बरेली जिले में गन्ने का उत्पादन कम हो गया। इससे पेराई सत्र की अवधि घट गई और चीनी मिलों ने बंदी का नोटिस गन्ना विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में चीनी मिलें बीते साल अप्रैल तक चली थीं। इस बार चार चीनी मिलें फरवरी में ही बंद हो जाएंगी। पांचवीं मिल में तीन मार्च को पेराई बंद होगी। बीते साल 329 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। इस साल 249 लाख क्विंटल पेराई का अनुमान है। यानी इस साल करीब 80 लाख क्विंटल पेराई कम होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि अगर किसी मिल में गन्ना आता रहा तो उसे पेराई की अवधि बढ़ाने का मौका दिया जाएगा। इस साल सबसे पहले 15 फरवरी को बहेड़ी चीनी मिल बंद होगी। 20 फरवरी को फरीदपुर, नवाबगंज व सेमीखेड़ा मिलें एक साथ बंद होंगी। मीरगंज चीनी मिल तीन मार्च को बंद होगी।

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि जुलाई में अधिक बारिश होने से खेतों में गन्ने के पौधे सड़ गए थे। सितंबर में हुई बारिश और बाढ़ ने फसल को नुकसान पहुंचाया। लाल सड़न रोग से भी उत्पादन घटा और अबकी बार मिलें पिछली बार की तुलना में पहले बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें