फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साली का रिश्ता तुड़वाने के लिए जीजा ने की हदें पार, कस्बे में लगाए पोस्टर, लिखीं अश्लील बातें

Wed, 12 Feb 2025 05:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी साली को बदनाम करने और उसका रिश्ता तुड़वाने के लिए हदें पार कर दीं। उसने साली की आपत्तिजनक तस्वीरें कस्बे में कई जगह चस्पा कर दीं। इस करतूत से युवती को गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी निवासी युवती के आपत्तिजनक फोटो कस्बे में चस्पा कर दिए गए। यह आरोप लगाकर पीड़ित युवती के पिता ने अपने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उसकी छोटी बेटी की शादी तय होने के बाद से नाराज हैं। वह रिश्ता तुड़वाना चाहते हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि बड़ी बेटी के पति से उनकी अनबन है। हाल ही में उन्होंने छोटी बेटी का रिश्ता तय किया है। आरोपी छोटी बेटी की शादी नहीं होने देना चाहते हैं। उसे बदनाम करने के लिए आरोपियों ने पोस्टर पर बेटी का आपत्तिजनक फोटो लगाने के साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी लिख दिया।

ये भी पढ़ें- बरेली में आयकर का छापा: आवास और गोदाम के ताले तोड़कर शुरू की जांच, पान मसाला कारोबारी की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन


पोस्टर पर बेटी के बारे में अश्लील बातें लिखी गई हैं। रेलवे की दीवार पर पोस्टर चस्पा किए जाने की जानकारी पर आसपास के लोगों ने इन्हें हटा दिया। अश्लील पोस्टर कस्बे में चस्पा किए जाने की जानकारी के बाद से बेटी तनाव में आ गई। वह किसी से बात नहीं कर रही। 
विज्ञापन


युवती के पिता ने आरोपियों से विरोध जताया तो उनसे अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। सोमवार देर रात थाने पहुंचकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें