आठ ट्रेनों को रोजा, दो को बिलपुर में दिया जाएगा ठहराव
बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को नौ सितंबर से रोजा जंक्शन पर नियमित ठहराव दिया जाएगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 14236/35 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 13010/09 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 13006/05 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस को रोजा में ठहराव दिया जाएगा। साथ ही, 15274/73 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस को बिलपुर स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा।