फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मणिपुर से थार में लाए सवा करोड़ रुपये की क्रूड स्मैक, शाहजहांपुर के तीन तस्कर समेत चार गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी थार गाड़ी में सवार थे। तलाशी के दौरान आरोपियों से करीब सवा करोड़ रुपये कीमत की क्रूड स्मैक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस और एसओजी ने मणिपुर के इंफाल से असम होकर थार में क्रूड स्मैक ला रहे चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास 996 ग्राम क्रूड स्मैक मिला, जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई गई है। इनमें तीन आरोपी शाहजहांपुर के मूल निवासी हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इंफाल से असम होकर थार में क्रूड स्मैक ला रहे चार लोगों को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाहजहांपुर की ओर से आ रही थार कार को पुलिस ने बड़ा बाइपास पर रोकने की कोशिश की तब उसमें बैठे चारों लोग भागने लगे। पुलिस ने पकड़कर इनकी तलाशी ली तो 996 ग्राम स्मैक क्रूड, पांच मोबाइल फोन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नाबालिग साली पर आया जीजा का दिल, कर बैठा ऐसी करतूत, ससुरालियों के उड़ गए होश
विज्ञापन


पुलिस ने थार कार भी कब्जे में ले ली। चारों की पहचान हाफिजगंज लभेड़ा निवासी नसरुद्दीन, शाहजहांपुर कटरा निवासी कलीम अहमद, शाहजहांपुर के तिलहर निवासी बच्चन और भोजीपुरा के रम्पुरा निवासी तस्लीम के रूप में हुई। तस्लीम भी मूल रूप से शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र का निवासी है। चारों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

शाहजहांपुर में माल देकर बरेली में करनी थी डिलीवरी
एसपी सिटी ने बताया कि चारों तस्कर पूर्वोत्तर राज्यों से क्रूड के रूप में स्मैक लाकर बरेली में उसे तैयार करते हैं। फिर उसे शहर व आसपास जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस की पूछताछ में चारों ने बताया कि इन दिनों वह असम व इंफाल से स्मैक खरीदकर लाए हैं। चारों शाहजहांपुर से माल बेचकर आ रहे थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गाड़ी इसी तस्करी के लिए खरीदी थी ताकि कोई शक न करे। 

आरोपियों ने बताया कि पहले ट्रकों में माल के साथ छुपाकर क्रूड व अफीम लाते थे, इस बार थार से ही असम जाकर माल लाए हैं। स्मैक लेने वाले तस्करों से व्हाट्सएप पर संपर्क करते थे और माल बेचने के बाद नंबर मिटा देते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि नसरुद्दीन व कलीम पहले ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। ये लोग तेज वाहन दौड़ाने वाले ड्राइवर हैं। ज्यादा कमाई के चक्कर में वह तस्करी के धंधे में आ गए। चारों शाहजहांपुर से बरेली में खेप देने आए थे, इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनसे पूछताछ के बाद अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें