शाहजहांपुर में माल देकर बरेली में करनी थी डिलीवरी
एसपी सिटी ने बताया कि चारों तस्कर पूर्वोत्तर राज्यों से क्रूड के रूप में स्मैक लाकर बरेली में उसे तैयार करते हैं। फिर उसे शहर व आसपास जिलों में सप्लाई करते हैं। पुलिस की पूछताछ में चारों ने बताया कि इन दिनों वह असम व इंफाल से स्मैक खरीदकर लाए हैं। चारों शाहजहांपुर से माल बेचकर आ रहे थे तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गाड़ी इसी तस्करी के लिए खरीदी थी ताकि कोई शक न करे।
आरोपियों ने बताया कि पहले ट्रकों में माल के साथ छुपाकर क्रूड व अफीम लाते थे, इस बार थार से ही असम जाकर माल लाए हैं। स्मैक लेने वाले तस्करों से व्हाट्सएप पर संपर्क करते थे और माल बेचने के बाद नंबर मिटा देते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि नसरुद्दीन व कलीम पहले ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे। ये लोग तेज वाहन दौड़ाने वाले ड्राइवर हैं। ज्यादा कमाई के चक्कर में वह तस्करी के धंधे में आ गए। चारों शाहजहांपुर से बरेली में खेप देने आए थे, इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनसे पूछताछ के बाद अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।