फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे निर्माण में लोहा चोरी के आरोप में चार लोगों को भेजा जेल

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 हाईवे के मिर्नाण में प्रयोग होने बाली लोहे की चादरों को चोरी करने वाले आरोपियों 
विज्ञापन
नवाबगंज। बरेली-सितारगंज हाईवे पर चल रहे निर्माण में लोहे की चादरों को चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लोहे की चादरों को लादकर लाने वाले ऑटो को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाईवे पर पहले पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इन पुलियों के निर्माण में प्रयोग में लाेहे की मोटी चादरों का प्रयोग किया जाता है। बृहस्पतिवार की रात लभेड़ा बुलंदनगर के पास से चोरी कर लिया था। इसमें से एक आरोपी चोरी का सामान खरीदता था।
हाईवे का निर्माण कर रही संस्था के मैनेजर प्रसाद बाबू ने थाना नवाबगंज में शिशुपाल सिंह गंगवार निवासी अहमदाबाद थाना हाफिजगंज, राशिद निवासी मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी, नदीम और वसीम निवासी लाडपुर सेंथल थाना हाफिजगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कबाड़खाने के स्वामी राशिद ने भी चोरी के सामान को खरीदने की बात को स्वीकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें