फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्यामगंज पुल पर दो महिलाओं समेत मांझे से चार लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज पुल पर मांझे की चपेट में आकर रविवार को दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। महिलाओं के गर्दन पर जख्म होने के चलते राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से पास के निजी अस्पताल भेजा। पीड़ित युवक ने तहरीर देकर पुल के पास रहने वालों पर मांझे में पत्थर बांधकर फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना बारादरी में सौंपी तहरीर में लाल फाटक निवासी पंडित अनिल मिश्र ने बताया वे जरूरी कार्य से भोजीपुरा जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह श्यामगंज पुल पर पहुंचे किसी ने मांझे में बांधकर कई पत्थर फेंके। बचने की कोशिश में उनके हाथ पर निशान बन गए।
पास से गुजर रहे एक व्यक्ति के गले में मांझा लिपट गया। किसी तरह उसने बाइक संभाली पर गले में मांझा लिपटने से घाव हो गया था। वहीं, स्कूटी से जा रही दो महिलाएं भी मांझे के चपेट में आने से गिर पड़ी। इन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुल के आसपास रहने वाले कुछ खुराफाती तत्व राहगीरों को निशाना बनाकर सामाजिक वैमनस्यता फैलाना चाहते हैं। इन लोगों को चिह्नित कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। अनिल ने तहरीर के साथ मांझे से बंधे पत्थर भी बतौर साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें