फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगानगर फीडर ब्रेकडाउन, चार घंटे तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को रामगंगानगर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इस दौरान फीडर से पोषित क्षेत्रों के लगभग 11 सौ उपभोक्ताओं यानी करीब 5500 लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। निर्धारित शटडाउन के अलावा शोभायात्राओं के चलते भी बिजली की कटौती हुई। हरूनगला विद्युत उपकेंद्र के रामगंगानगर फीडर पर शाम साढ़े पांच बजे फाल्ट हुआ। सूचना पर टीम ने फाल्ट की तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े नौ बजे यहां आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

वहीं, 11 केवी मेन मीटर क्यूबिकल में फाल्ट की वजह से डीआईजी आवास की बिजली एक घंटे तक गुल रही। मंगलवार को निकलने वाली गंगा महारानी शोभायात्रा के मार्ग पर केबल को ऊंचा करने का काम किया गया। इस दौरान बिजली गुल रही। वहीं, रविवार को दधिकांदों शोभायात्रा की वजह से कटरा चांद खां, नवादा शेखान, पुराना शहर, बालजती आदि क्षेत्रों की बिजली छह घंटे से ज्यादा गुल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें