फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा, ट्रॉली से भिड़ा टैंपो, चार लोगों की हुई मौत

Fri, 02 Nov 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोग मौत की नींद सो गए। घटना बदायूं जिले की है। ककराला में तेज रफ्तार ने चार लोगों की जान ले ली। 
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम ककराला कस्बे के नजदीक तेज गति से दौड़ता टेंपो सामने से आई ट्रॉली से भिड़ गया। इसमें दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। 

यह हादसा गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। बदायूं शहर से एक टेंपो सवारियों को लेकर ककराला लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो की रफ्तार तेज थी। 
विज्ञापन


ककराला कस्बे के नजदीक पहुंचने पर टेंपो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली से भिड़ गया। इससे टेंपो में सवार ककराला के वार्ड नंबर नौ निवासी ट्रिपल सी कर रहे छात्र सोहेल (19) पुत्र शाकिब एवं वार्ड नंबर 19 निवासी शहबाज (22) पुत्र सरदार अली और वार्ड नंबर 21 निवासी अख्तियार (38) पुत्र किफायत अली की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

जबकि वार्ड नंबर 12 निवासी चांद बाबू (20) पुत्र मशीद, वार्ड नंबर 20 निवासी मुफ्फसिर (25) पुत्र दूल्हे हसन और वार्ड नंबर नौ निवासी नसीबुल हसन (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से चांदबाबू और मुफ्फसिर को बरेली रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घर चले गए। 

टेंपो चालक जीशान खान (25) पुत्र भूरे खान वार्ड नौ निवासी हादसे के बाद से लापता है। देर रात चांद बाबू ने भी दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें