चुनाव में कई रूटों पर प्रभावित रहेंगी रोडवेज बस सेवाएं
रोडवेज की 462 बसों के चुनाव में जाने के कारण बरेली रीजन के कई रूटों पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को परेशानी न हो, इसको देखते हुए वर्कशॉप में खड़ी पुरानी बसों को दुरुस्त कर लोकल रूटों पर दौड़ाने की तैयारी की जा रही है।
रीजन के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में 80 से 100 बसें इंजन, टायर, बॉडी समेत अन्य कमियों के कारण वर्कशॉप में खड़ी हैं। अब इन बसों को भी दौड़ने के काबिल बनाया जा रहा है।
अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा। चुनाव में जाने वाली बसों की वापसी इसके बाद ही हो सकेेगी। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि रीजन के चारों डिपो के वर्कशॉप को इस संबंध में निर्देशित किया गया है।