आंवला सांसद करोड़पति, फिर भी पैदल
आंवला से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप पैदल हैं। शपथपत्र के अनुसार उनके व पत्नी-बच्चों के पास कोई बाइक या कार नहीं है। वह सिर्फ हाईस्कूल पास हैं। इनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल है। उन पर कोई आपराधिक मामला नहीं है।
खुद के पास हाथ में नकदी 42,112 रुपये, पत्नी सरोज के पास 8,820 रुपये, दोनों बेटियों के पास क्रमश: 2,19,140 रुपये, 74,400 रुपये दर्शाया है। इनके पास 100 ग्राम, पत्नी के पास 300 ग्राम, बेटियों के पास 13 ग्राम और 90 ग्राम सोना है। कुल चल संपत्ति 1,49,00,934 रुपये की है। पत्नी के पास 66,23,766 रुपये, बेटियों के पास 89,42,225 रुपये और 20,61,627 रुपये की चल संपत्तियां हैं।
कांधरपुर में आवास, कृषि भूमि और एक प्लॉट है। इसका बाजार मूल्य 1,94,24,700 रुपये है। पत्नी के पास एक प्लॉट, कांधरपुर में दो मकान हैं। इसका बाजार मूल्य 2,13,46,500 रुपये है। धर्मेंद्र पर 54,39,546 रुपये और पत्नी पर 1,08,72,306 रुपये कर्ज है। वर्ष 2018-19 में धर्मेंद्र 11,47,100 रुपये आयकर अदा कर रहे थे। वर्ष 2022-23 में 11,31,770 रुपये आयकर जमा किया है।