फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जोगी नवादा गोली कांड की विवेचना में खुले चार और आरोपियों के नाम, गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 08 Apr 2025 02:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जोगी नवादा गोली कांड के आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। विवेचना में चार और आरोपियों के नाम खोले गए हैं। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इन आरोपियों का गैर जमानती वारंट जारी किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के जोगी नवादा में हुए गोलीकांड मामले में वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर चार और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया गया पर ये फरार हो गए। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने इन चारों का गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में वकील रीना सिंह के पति और परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। रीना के पति का अब भी इलाज चल रहा है। इस मामले में 11 लोग नामजद कराए गए थे। इनमें से कई स्थानीय भाजपा नेता के भतीजे और उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार हैं। फायरिंग के दौरान लोगों ने फोटो व वीडियो भी बनाए थे। साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी व सर्विलांस से भी साक्ष्य जुटाए थे। 

जांच में इन लोगों के नाम सामने आए 
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इनके आधार पर विवेचना में रामगोपाल मिश्रा, रजत राठौर, हिमालय राठौर व अमित राठौर के नाम प्रकाश में आए हैं। पता लगा है कि ये लोग भी फायरिंग करने वालों में शामिल थे। पुलिस ने इनकी तलाश की तो ये फरार हो गए। अब इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


इनके घरों पर चस्पा होगा कुर्की वारंट
फायरिंग व जानलेवा हमले में नामजद अधिकांश लोगों की गिरफ्तारी हो गई। दो आरोपियों टिंकू राठौर व अभिषेक की गिरफ्तारी बाकी है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कोर्ट से कुर्की पूर्व कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया है, जो पुलिस इनके घरों पर चस्पा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें