फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलीगंज फायरिंग मामले में चार और हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कलां में शनिवार को जमीन के विवाद में हुई गोलीबारी में पुलिस ने सोमवार को चार और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को छह आरोपी जेल भेजे गए थे। कई आरोपी घायल होने के बाद इलाज करा रहे थे। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने उन चार लोगों को भी हिरासत में लिया है जो फायरिंग के दौरान आंशिक रूप से घायल हुए थे और अब ठीक हो गए हैं। ये लोग मुकदमे में नामजद हैं। कुछ और लोगों को भी संदेह के आधार पर अलीगंज थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच नए थाना प्रभारी जगत सिंह ने सोमवार शाम कार्यभार संभाल लिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में 44 बीघा जमीन को लेकर विवाद था। इस मामले में गोलीबारी के बाद पुलिस ने 25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें