फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन का इंतजार कर रहे चार मजदूरों को कार ने कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, घायल दो मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन



मीरगंज/शाही। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह सवारी वाहन का इंतजार कर रहे चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इससे दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



शाही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि परतापुर निवासी भानुप्रताप (35), भोजराज (40), हेतराम (33) और भजनलाल भुता थाना क्षेत्र में एक भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। चारों परतापुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। सुबह लगभग छह बजे शीशगढ़ की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार चारों मजदूरों को कुचलते हुए एक पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण दौड़े तो कार चालक सहित अन्य सवार भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई। घायल मजदूरों को अस्पताल भिजवाने की तैयारी की जा रही थी, तब तक भानुप्रताप और भोजराज की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे गए। हेतराम और भजनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब के नशे में धुत थे कार सवार



पुलिस को कार से शराब की खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि चालक और कार में बैठे लोग शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार इलाके में कई दिन से घूम रही थी। उधर, पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते हुए मजदूरों के परिजन आए। उन्होंने बताया कि भानुप्रताप के परिवार में एक बेटा-एक बेटी, पत्नी मामूनी देवी, पांच भाई और दो बहनें हैं। वह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनका सगा भाई हेतराम भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। भोजराज के परिवार में तीन बेटे और पत्नी शीला देवी हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें