फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में चार लोगों की मौत: 70 किमी की रफ्तार से आई आंधी ने मचाई तबाही, नौ घायल; कई पेड़ और खंभे गिरे

Fri, 18 Sep 2026 09:17 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो महिलाओं समेत चार की जान चली गई। नौ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसों में दो महिलाओं समेत चार की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में बृहस्पतिवार सुबह 70 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कच्चे मकान और दीवारें गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। नौ लोग घायल हुए हैं। आंधी में 17 पेड़ टूट गए। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। 19 जगहों पर बिजली के खंभे टूटने से कई हिस्सों में बिजली गुल रही। बदायूं और शाहजहांपुर में भी कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि सीबीगंज के बल्लाकोठा में पशुओं को चारा डालने गई महिला पर दीवार गिर गई। मलबे में दबने से गणेशी देवी (25) की मौत हो गई। गणेशी के पति कृष्णपाल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। सिरौली के गांव अंजनी में दीवार गिरने से सुदामा (52) नामक महिला और राजा (8) की जान चली गई। आंवला में उदयवीर (50) की मौत हो गई। देर रात मलबे से उनका शव निकाला गया।

किला क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरी 
अधिकारियों ने बताया कि किला की वाल्मीकि बस्ती में कच्ची दीवार लोहे की टिन के ऊपर गिर गई। हादसे में पिंटू के परिवार के पांच लोग तरु (18), रणवीर (10), सोनी (50), आयुष (15) और वीर (13) घायल हो गए। परिजन ने पड़ोसी पर जर्जर दीवार की मरम्मत नहीं कराने का आरोप लगाया है। किला क्षेत्र के स्वाले नगर में मनोहर लाल की कच्ची दीवार गिरने से चार साल की बेटी परी का एक पैर टूट गया जबकि पान कुमारी (45) और डौली (14) घायल हो गईं। 

विज्ञापन

दीवार गिरने से हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव अंजनी में भी हुआ हादसा 
सिरौली के गांव अंजनी में पड़ोसी प्रताप के खाली पड़े जर्जर मकान की दीवार गिरने से सुदामा (52) और उसकी पोती रिया (5) मलबे में दब गईं। सड़क पर खेल रहा राजाराम जाटव का बेटा राजा (8) भी मलबे में दब गया। लोगों ने मलबा हटाकर महिला और बच्चों को निकाला। पुलिस ने दादी-पोती को रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां चिकित्सकों ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया और रिया को बरेली रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक है। राजा के परिजन उसको मुरादाबाद ले गए। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। मृतकों के परिजन को शासनादेश के अनुसार 24 घंटे के भीतर अनुमन्य राहत सामग्री और सहायता मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 
विज्ञापन

मिनी बाइपास रोड पर गिरे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच घंटे ठप रहे नौ उपकेंद्र
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बृहस्पतिवार को अचानक मौसम बदला। किला पुल पर आंधी में एक पेड़ रेलिंग तोड़ते हुए हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। बिजली आपूर्ति पहले से बंद थी। इस कारण कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं, किला क्षेत्र में पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के नौ उपकेंद्रों के साथ ही देहात के फरीदपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। 

बरेली में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 3.4 डिग्री कम होकर 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें