बरेली। बेतहाशा उमस और तेज धूप फिर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित आरोग्य मेले में इलाज के लिए 3,851 मरीज पहुंचे। इसमें उल्टी, दस्त, वायरल बुखार समेत अन्य रोगों की चपेट में रहे चार सौ बच्चों को इलाज किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक मानसून से पहले बेतहाशा धूप से बच्चे बीमार हुए थे। इधर, बारिश और उमस बच्चों की सेहत बिगाड़ रही है। दूषित भोजन और पानी की वजह से बैक्टीरिया चपेट में ले रहा है। जिनके सेवन से तबियत बिगड़ रही है। बताया कि बच्चों के अभिभावकों को दवा के साथ बचाव का सुझाव दिया गया है। साथ ही, किसी तरह की तकलीफ होने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचकर दवा लेने के लिए कहा है ताकि बेवजह के खर्च और झोलाछाप के जानलेवा इलाज से बचा जा सके। मेले में त्वचा रोगियों की तादाद 671 थी। ब्यूरो