नगर निगम ने नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी
बरेली। खुले में मेडिकल बायो वेस्ट फेंकने वाले चार अस्पतालों पर नगर निगम ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। साथ ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि यदि फिर ऐसी हरकत की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले महीने शहर के कई डलावघरों के बाहर मेडिकल कचरा पड़ा मिला था। नगर निगम ने जांच कर मेडिकल कचरा फेंकने वाले अस्पतालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि खुले में मेडिकल कचरा फेंकने वाले चार अस्पतालों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा जलाने पर कई औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किए गए हैं।