फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार दिन बाद फिर धोखा दे गया इंटरसिटी एक्सप्रेस का एसी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस का एसी चेयरकार कोच चार दिन बाद फिर से धोखा दे गया। कोच के एसी की मरम्मत के बाद उसे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस का सी-1 एसी चेयरकार कोच एक माह से खराब है। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी अब तक दूसरा कोच उपलब्ध नहीं करा सके हैं। एक माह के बाद पुराने सी-1 कोच को ही 14 जून को मरम्मत के बाद ट्रेन में लगा दिया गया था। दावा था कि कोच पूरी तरह से ठीक है और एसी भी काम कर रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार को कोच का एसी फिर दगा दे गया। सी-1 कोच खराब होने के कारण जंक्शन पर यात्री कई बार हंगामा कर चुके हैं। ट्रेन के कुछ अन्य कोचों में भी तकनीकी खराबी है, लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। यात्रियों का कहना है कि वह किराया एसी श्रेणी का देते हैं और यात्रा नॉन एसी में करनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें