फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तीन को निकाला, एक की तलाश जारी

Mon, 09 Mar 2026 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव पनवड़िया के पास बैगुल-भाखड़ा नदी में रविवार दोपहर नहाने गए 10-12 वर्षीय चार बच्चे डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर गए। उन्होंने गांव रहपुरा जागीर निवासी बॉबी, दीपक और उसके भाई विपिन की जान बचा ली। प्रवीण (12) नहीं मिला। स्थानीय गोताखोर भी प्रवीण को नहीं तलाश सके। एसडीएम के आग्रह पर आई राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम प्रवीण की तलाश कर रही है। प्रवीण के परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव रहपुरा जागीर निवासी 10-12 वर्षीय चार बच्चे गांव से तीन किमी दूर बैगुल-भाखड़ा नदी में नहाने गए थे। दोपहर 3:00 बजे चारों बच्चे नदी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों ने दो भाइयों विपिन और दीपक को बाहर निकाल लिया। बॉबी की भी जान बचा ली। हालांकि प्रवीण कुमार (12) नहीं मिला।
स्थानीय गोताखोर से तलाश करवाने पर भी प्रवीण नहीं मिला। उसके परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर गए। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को दोबारा काम पर लगाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर गए एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने एसडीआरएफ को बुलवाया। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें