बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार रात बिहार के यात्री की सोते वक्त चबूतरे से गिरकर मौत हो गई। रविवार को जीआरपी ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।
इंस्पेक्टर जीआरपी एसके वर्मा ने बताया कि बिहार के दुर्गापुर माझी निवासी राम उग्रह शनिवार रात प्लेटफार्म नंबर एक पर बने चबूतरे पर सो रहे थे। अचानक वह गिर गए। सिर में चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार रात 11:46 बजे की है। सीसी कैमरों में चबूतरे से गिरने की फुटेज रिकॉर्ड हुई है। शिनाख्त के बाद मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।