फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में गोवंशीय पशुओं के चार शव मिले, खेतों में दिखे अवशेष

Tue, 24 Feb 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। गांव पढ़ेरा और नगरिया कला के बीच गांव खनी नवादा में रामगंगा में तीसरी बार सोमवार को चार गोवंशीय पशुओं के शव उतराते मिले। उनके कुछ अवशेष खेतों में देखे गए। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खनी नवादा के पास रामगंगा में एक माह में तीन बार गोवंशीय पशुओं के शव उतराते मिले हैं। नदी में सोमवार को चार शव और खेत में अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 जनवरी को गोवंशीय पशुओं के आठ शव और 28 जनवरी को छह शव मिले थे। इसपर गांववासी शिव सोरेन गौड़, अभिषेक तोमर आदि ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।
गोरक्षक सत्यम गौड़ समेत कई लोगों ने एक्स पर ट्वीट करके उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को दफन करवा दिया था। लेकिन, प्रशासन इन शवों के स्रोत का पता अबतक नहीं लगा सका है। उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सोमवार को भी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए।
विज्ञापन

- -
फरीदपुर की गोशाला से शवों को फेंकने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा के पास फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक गोशाला है। वहीं से मृत पशुओं के अवशेष नदी में फेंके जाने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसको लोकआस्था से खिलवाड़ बताया है। रामगंगा में पूर्णिमा-अमावस्या आदि पर्वों पर हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।
वर्जन,
कादरगंज की ओर से पशुओं के शव नदी में बहकर आ रहे हैं। यहां पर पानी कम होने के कारण पड़े रहते हैं। शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर दफन करवाया गया है। - विकास कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें