फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दंपती ने दोस्ती गांठ किराना दुकान से उड़ाया लाखों का माल

Tue, 24 Feb 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके में शातिर दंपती ने किराना दुकान से धीरे-धीरे कई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शक होने पर कई दिन बाद बुजुर्ग दुकानदार को चोरी का पता चला। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी वरिष्ठ नागरिक वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी हंसमुखी देवी और पोते वंश की मदद से सनराइज कॉलोनी में किराना की दुकान चलाते हैं। आनंदम होम्स निवासी गौरव शर्मा और उसकी पत्नी सपना शर्मा एक साल से दुकान पर घरेलू सामान खरीदने आते हैं। आरोप है कि इस दौरान गौरव और सपना ने मेलजोल बढ़ा लिया और गल्ले से नकदी और दुकान से सामान चोरी करते रहे।
दुकान में सामान कम हुआ तो बुजुर्ग के कहने पर उनके पोते वंश ने निगरानी शुरू कर दी। तब पता चला कि गौरव और सपना ही सामान और रुपये चोरी करते हैं। वंश ने इस चोरी का वीडियो बना लिया। जब गौरव और सपना से रुपये व सामान की मांग की तो अभद्रता करने लगे। वंश का अपहरण कर हत्या की धमकी दी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें