फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चंडीगढ़ सुपरफास्ट की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत, कई ट्रेनें हुईं प्रभावित

Fri, 18 Jul 2025 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट की चपेट में आने से चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। तड़के तीन बजे हुए हादसे के बाद ट्रेन 30 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इस वजह से पीछे आने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हुईं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण भी ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। विशेष ट्रेनों ने ज्यादा इंतजार कराया।
विज्ञापन


बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव ज्यादा है। 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट बरेली कैंट से वाया चंदौसी होते हुए निकलती है। यह ट्रेन जंक्शन पर नहीं आती। इस ट्रेन की चपेट में पशुओं का झुंड आने के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनें भी लेटलतीफी का शिकार हुई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा बारिश व अन्य कारणों से बृहस्पतिवार को 03222 ऊधमपुर-राजगीर विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई। 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी विशेष ट्रेन ने दो घंटे इंतजार कराया। 05301 मऊ-अंबाला विशेष ट्रेन चार और 03312 चंडीगढ़-दरभंगा विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से आई।
विज्ञापन


नियमित ट्रेनों में 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 12212 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें