फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छिनैती और लूट के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना पुलिस ने लूट और छिनैती करने के चार आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट का सामान और दो बाइकें बरामद हुईं। एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 30 मई को मुंशी नगर निवासी शालू वर्मा किला में किशनचंद्र सराफ की दुकान से खरीदारी करके घर लौट रही थीं। दुकान से निकलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने शालू का पर्स लूट लिया। उसमें नकदी और जेवरात थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार रात बाकरगंज रोड पर पुलिस को इस गिरोह के लुटेरों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस पहुंची तो लुटेरे फायरिंग करके भागने लगे।
जवाबी फायरिंग में परसाखेड़ा निवासी आसिफ के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आसिफ के साथ ही उसके तीन साथियों को भी दबोच लिया। इनमें परसाखेड़ा का रहीमुद्दीन व सीबीगंज के तिलियापुर निवासी सोहिल व बिलाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन आदि सामान बरामद कर लिया। चोरी की दो बाइकें भी कब्जे में ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

सीबीगंज के गिरोह ने छीना था महिला का बैग
इज्जतनगर के बिहारमान नगला निवासी शालू वर्मा के बैग में एक लाख रुपये, मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड आदि था। शालू वर्मा और राहगीरों ने आरोपियों का पीछा किया तो वह बाइक सवार साथियों संग भाग गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही थी। जांच में पता लगा कि सीबीगंज क्षेत्र के तिलियापुर निवासी आसिफ के गिरोह ने वारदात की थी। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आसिफ ने साथियों संग मिलकर पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसलिए चारों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें