फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साथ जी न सके तो किया साथ मरने का फैसला, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

Sat, 20 Jun 2026 05:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे। उनके परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने शनिवार को खेत में जाकर जहर खा लिया। प्रेमिका की मौत खेत में ही हो गई और प्रेमी ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच करने के साथ मृतकों के परिजनों ने जानकारी ली। प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी चल रहा है। 

विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का भोजीपुरा क्षेत्र के गांव में रहने वाले उसके मौसा के भाई (21 साल) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में जब परिवारों को पता लगा तो इसका विरोध हो गया। रिश्तेदारी और बेमेल रिश्ते की वजह से दोनों की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। इससे दोनों अवसाद में थे। 
विज्ञापन

दोनों ने साथ में जहर खाया 
बताते हैं कि प्रेमिका शनिवार सुबह प्रेमी के घर पहुंच गई। फिर दोनों साथ में खेत की ओर चले गए। वहां दोनों ने साथ में ही जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। प्रेमिका की खेत में ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर प्रेमी को उसके परिवार के लोग बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें