साढ़े सात किलो चरस बरामद
चारों के पास से साढ़े सात किलो चरस बरामद की गई। पूछताछ में चारों ने अपने नाम बदायूं के थाना बिनावर के गांव दियूरीजीत निवासी राकेश व नेपाल के थाना पोखरिया के गांव निचुटा वार्ड नंबर पांच निवासी भांटू, रोहित और कृष्णा बताया। एएसपी अब्दुल कादिर ने आरोपियों से पूछताछ की।
एएसपी बताया कि चारों आरोपी नेपाल से बिहार के रास्ते चरस लाते थे और भारत के राज्यों में सप्लाई करते थे। इससे मोटा मुनाफा होता था और यह रकम आपस में बांट लेते थे। नेपाल से अच्छी गुणवत्ता वाली चरस खरीदकर उप्र समेत अन्य राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। सुभाषनगर थाने में चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।