पूर्व कर्मचारी ने बनाई थी योजना
पुलिस के मुताबिक अभिषेक कुमार राघव तीन वर्ष पहले किप्स ऑटो सर्विस एजेंसी पर लिपिक की नौकरी करता था। उसे कैश के संबंध में सारी जानकारी थी। यही जानकारी अपने दोस्तों से दी। इसके बाद अभिषेक ने लूट की योजना बनाई। योजना के तहत पांचों आरोपियों ने 15 अक्तूबर की शाम सेल्स मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लूट लिया।