फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंडल छिनैती के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/दुनका। घर में घुसकर कुंडल छिनैती के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात संग्रामपुर के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार कुंडल और 800 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परचई के रहीश खां की पत्नी मीर जहां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह 25 अगस्त की रात घर में सो रही थीं। इस दौरान कुछ लोग घर में घुसे और कान से कुंडल खींचकर भाग गए। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को संग्रामपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें मीरगंज के सुजातपुर निवासी नाजिर मियां उर्फ माही, मौसम, माड़ी उर्फ शमशुद्दीन और मजहर अहमद शामिल हैं। उनके पास से चार कुंडल और 800 रुपये बरामद किए गए हैं। इनमें से एक जोड़ी कुंडल दियोसास गांव से छीने गए थे।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने छिनैती करना स्वीकार किया है। उनको कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें