नवाबगंज। नगर के मोहल्ला प्रभात नगर में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से बने दो सीसी रोडों का शिलान्यास विधायक डाॅ. एमपी आर्य, पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने किया।
प्रेमलता राठौर ने कहा कि नगर में कई सीसी रोड और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कार्य कराया जा रहा है। इस तरह ओपन जिम का कार्य पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही उसका भी शुभारंभ कर नगरवासियों को सौंप दिया जाएगा। इस मौके पर सभासद अजय कुमार, आशीष कुमार गुप्ता, राजीव सक्सेना, अशोक कुमार शर्मा, नत्थूलाल गुप्ता, केशव गुप्ता, मनोज दिवाकर, राम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। संवाद