फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला ओवरब्रिज: ओवरब्रिज में गड्ढा हुआ आरपार, रेडियम सिग्नल भी टूटे

विज्ञापन
किला ओवरब्रिज से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

जर्जर ओवरब्रिज पर किसी भी दिन हो सकती है बड़ी अनहोनी

बरेली। काफी जर्जर हो चुके किला ओवरब्रिज की हालत यह हो गई कि कई जगह ओवरब्रिज के आरपार गड्ढा होे जाने से उससे नीचे सड़क दिखाई देने लगी है। इसके अलावा ओवरब्रिज की सड़क और फुटपाथ के बीच वाहनों को फिसलने से रोकने के लिए पिछले साल पीडब्ल्यूडी ने जो रेडियम सिग्नल लगाए थे, वे भी एक-एक कर लगभग सभी उखड़ गए हैं। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की अनदेखी से यहां किसी भी दिन भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ सड़क पर बने इस ओवरब्रिज पर हर रोडवेज सहित हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। पुराने और जर्जर ओवरब्रिज कई जगह पर खतरनाक हो गया है। ओवरब्रिज पर एक के ऊपर एक सड़क बनाने के लिए कोलतार की लेयर चढ़ जाने से ओवरब्रिज की सड़क और उसका फुटपाथ लगभग बराबर हो गया है। रात में इससे वाहनों के फिसलने और अनियंत्रित होने का खतरा बना हुआ है। ओवरब्रिज के ऊपर कई जगह पर आरपार गड्ढे हो गए हैं। इंजीनियरों का कहना है कि इसकी मरम्मत आम तरीके से हो पाना मुमकिन नहीं है। पीडब्ल्यूडी ने यहां पिछले साल फुटपाथ पर रेडियम सिग्नल लगाए थे, वह भी उखड़ गए हैं। इससे यहां एक्सीडेंट का खतरा फिर से बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें