रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक कल्याण कोष से करीब एक करोड़ रुपये का फर्नीचर खरीद लिए जाने पर रूटा की ओर से पूर्व कुलपति के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की गई है। रूटा के महामंत्री डॉ. टीएच चौहान ने पत्र में कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो इसमें पूर्व कुलपति सहित कई शिक्षकों की भूमिका सामने आएगी।
उन्होंने कहा कि इसका भी सत्यापन होना चाहिए कि शिक्षक कल्याण कोष की धनराशि का किन नियमों के तहत फर्नीचर खरीद के लिए व्यय किया गया है। गौरतलब है कि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने राजभवन को भेजे जवाब में यह भी स्पष्ट किया है कि इस कोष को लेकर अब तक कोई नियमावली नहीं बनी है।