बरेली में रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आरबीएमआई) के बीटेक के छात्र की गेट पर जमकर पिटाई कर दी गई। स्कूटी चढ़ाकर पैर तोड़ दिया। घटना को कॉलेज के ही दो पूर्व छात्रों ने अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई गई है। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरबीएमआई में आंवला के कस्बा कांधरपु सिरौली निवासी यश पांडेय खोटेक और द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। वह छात्रावास में रहते हैं। रविवार को दिन में उन्होंने खाने का ऑनलाइन ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय के खाना लेकर पहुंचने पर यश इंस्टीट्यूट के गेट पर पहुंचे तो वहां कांधरपुर निवासी दो पूर्व छात्र अक्षय साहू और अंकित पहले से मौजूद थे।
उन्होंने यश को पकड़ लिया और डंडों से पिटाई करने लगे। यश ने शोर मचाकर साथियों को बुलाना चाहा तो दोनों ने उनके पैर पर स्कूटी चढ़ा दी। इससे पैर की हड्डी टूट गई।