फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ. एनएल शर्मा का निधन, बरेली कॉलेज के प्राचार्य भी रहे

Mon, 12 Feb 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

वर्ष 1946 में जन्मे डॉ. एनएल शर्मा 1968 में बरेली कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हुए, बाद में यहीं प्राचार्य बने। वह वर्ष 2008 में बरेली कॉलेज के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
शिक्षाविद डॉ. एनएल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एनएल शर्मा का रविवार दोपहर में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मूलरूप से बदायूं के कस्बा इस्लामनगर के बमनपुरी के निवासी थे। वह वर्ष 2008 में बरेली कॉलेज के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन


वर्ष 1946 में जन्मे डॉ. एनएल शर्मा ने बदायूं के केएम इंटर कॉलेज से हाईस्कूल में टॉप किया था। स्नातक की पढ़ाई चंदौसी से की। एमकॉम के बाद पीएचडी की और 1968 में बरेली कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हुए, बाद में यहीं प्राचार्य बने। 

प्रोफेसर एनएल शर्मा सेवानिवृत्त होने के बाद भी लगातार शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े रहे। केसीएमटी के उप महानिदेशक और प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट के महानिदेशक के रूप में काम किया। वर्तमान में गंगाशील महाविद्यालय, नवाबगंज के महानिदेशक पद पर कार्यरत थे। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के ट्रस्टी भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एनएल शर्मा ने लिखी थीं कई पुस्तकें 
कई पुस्तकें लिखने के साथ ही लगातार साहित्य के क्षेत्र में काम किया। उनके संरक्षण में कई शोधार्धी पीएचडी कर चुके हैं। उनके दो बेटों में विकास की ऑस्ट्रेलिया में एक कार हादसे में जान चली गई थी। उनके बड़े बेटे डॉ. विवेक शर्मा बिहार की सासाराम यूनिवर्सिटी में डीन हैं। उनकी पत्नी डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि रविवार को संजयनगर (मॉडल टाउन) स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सांसद संतोष गंगवार, डॉ. शशिबाला राठी, विनय खंडेलवाल, रंजीत पांचाले, एपी गुप्ता, केके माहेश्वरी समेत अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मानव सेवा क्लब की ओर से सुरेंद्र बीनू सिन्हा व संगठन के अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से महामंत्री बीके कोचर ने उनके निधन के मौके पर परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें