फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व प्रधान का बेटा लाता था नकली नोटों की खेप, पकड़े गए गुर्गे, मुख्य आरोपी की तलाश

Mon, 10 Mar 2025 07:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फतेहगंज पश्चिमी में रविवार शाम पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी बाजार में नकली नोट खपाने ले जा रहे थे। इनका सरगना डंपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
आरोपी यासीन और अनमोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर नकली नोटों के दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद फिर से भोजीपुरा इलाके से धंधे के तार जुड़े होने की पुष्टि हुई है। पहले यहां का कथित नेता अफसार नकली नोटों के धंधे का सरगना था। अब पूर्व प्रधान के बेटे डंपी को पुलिस टीम तलाश रही है, जो गुर्गों के सहारे नेटवर्क चला रहा है।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने रविवार को नकली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से सौ-सौ के 514 नकली नोट बरामद हुए थे, जिन्हें वह बाजार में चलाने जा रहे थे। इन्हें नकली नोट देने वाला डंपी फरार हो गया। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच कराई तो पता लगा कि डंपी भोजीपुरा के चठिया गांव के पूर्व प्रधान शब्बीर का बेटा है। वह काफी समय से ठगी व हेरफेर के धंधे में है, हालांकि राजनैतिक जुगाड़ लगाकर बचता रहा है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं आरोपी 
23 फरवरी 2023 को मेरठ व बरेली एसटीएफ इकाई ने संयुक्त रूप से भोजीपुरा के गांव भजपुरा खजुरिया गांव में दबिश दी थी। यहां कथित नेता अफसार के घर से टीम ने 26,90,100 रुपये की रकम बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान अफसार फरार हो गया था। जबकि टीम ने अफसार के बेटे सद्दाम हुसैन, पीलीभीत के थाना हजारा निवासी गुरनाम सिंह और थाना हजारा के ही गांव भगवानपुर निवासी हरवंश को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: होली के मौके पर बाजार में खपाए जाने थे नकली नोट, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज करने के बाद भोजीपुरा थाना पुलिस को अफसार की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में नवाबगंज थाने के एसएसआई को विवेचना व गिरफ्तारी जिम्मेदारी दी गई थी। आज तक अफसार अली की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, अब दोबारा से इसी क्षेत्र में जाली नोटों की बरामदगी से इंटेलिजेंस व सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें