फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व प्रधान पर विकास कार्य में धांधली का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शेरगढ़ की ग्राम पंचायत हल्दी कला के पूर्व प्रधान की ओर से कराए गए विकास कार्यों में की गई धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों से की गई है। ग्रामीण विजय पाल, प्रीतम निवासी हल्दी कला ने बताया कि पूर्व प्रधान की ओर से बिना विकास कार्य कराए लाखों रुपये सरकारी धन निकालकर गबन कर लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने शपथपत्र देकर मुख्यमंत्री एवं डीएम से की गई शिकायत में बताया कि पूर्व प्रधान ने गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाने के नाम पर 3,70,000 रुपये निकाल लिए। इस तरह गांव में हुए विकास के अनेक कार्यों में अनियमितताएं की गई हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। डीएम ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, पूर्व प्रधान श्यामलाल ने आरोप को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें