फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पूर्व विधायक निरवेंद्र मिश्रा ने किया था चैलेंज, 'करोड़पतियों मुझे हराकर दिखाओ'

Mon, 07 Sep 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व विधायक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना कुछ नया और अलग करने के लिए इलाके ही नहीं पूरे प्रदेश में मशहूर थे और इसी क्रम में उन्होंने अपने तीन बार के विधायक के कार्यकाल में एक चुनाव ऐसा भी लड़ा, जो आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
former mla niravendra kumar mishra - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस चुनाव में एक चैलेंज किया कि करोड़पतियों मुझे हराकर दिखाओ। इस चैलेंज के बाद उनके चुनाव ने गरीब बनाम अमीर का रूख ले लिया और निरवेंद्र कुमार को जिताने के लिए गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों ने खुद ही मोर्चा ले लिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व विधायक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्हें चंदा देकर उनको चुनाव लड़वाया और जितवाया भी। उस चैलेंज को लोग आज भी नहीं भूले हैं और यदा कदा उस चैलेंज को याद कर लेते हैं। वर्ष 1993 के बाद हुए विधानसभा चुनाव में वह बैठ गए और फिर उनको कभी जीत नहीं मिली। लेकिन इसके बाद भी वह भी इलाके की राजनीति में सक्रिय रहे। 
 

4 of 5
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अभी हाल ही में वह नगला गांव में हुए झगडे़ को लेकर धरने पर बैठ गए थे जिसमें उन्होंने मांग की थी कि सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा लिए जाएं ताकि भविष्य में झगड़ें न हों। उनकी मौत से क्षेत्र ने एक राजनीतिक महारथी खो दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व विधायक - फोटो : अमर उजाला
तीन बार लगातार विधायक रहे थे मिश्रा  
जब पलिया विधानसभा का गठन नहीं हुआ था तो इलाके की विधानसभा निधासन 56 कही जाती थी तब वर्ष 1989, 1991 और 1993 में लगातार तीन चुनाव जीते थे। उन्होंने दो बार चुनाव निर्दलीय लड़ा था और एक बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें