यादगार रहा कुंवर का राजनीतिक सफर
विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सुभाष पटेल का राजनीतिक सफर यादगार रहा। रविंद्र सिंह राठौर, वीरेंद्र गंगवार वीरू, विजय पाल सिंह, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नीरू पटेल ने कहा कि सुभाष पटेल की कमी अखरती रहेगी। उनके कार्यकाल में सभासद रहे सोम नारायन शर्मा ने कहा कि वे हर वर्ग चहेते थे। रमेश चंद्र गुप्ता, शंकर लाल गंगवार ने भी यादें साझा कीं।
महापौर ने बताया मार्गदर्शक
अधिवक्ता पूरनलाल प्रजापति ने कहा कि वर्ष 1995 में वह भी टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट सुभाष पटेल को मिल गया। तब वह सबसे पहले उनके घर आए थे। नगर महापालिका में उप नेता रहे अरविंद गंगवार ने भी यादें साझा कीं। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में रहकर जनता को प्राथमिकता देने की बात उनसे ही सीखी है। महापौर उमेश गौतम ने उनको मार्गदर्शक बताया।
एमएलसी महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य ने भी श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, सतीश यादव व गोपाल पटेल ने कहा कि उनकी कमी अखरती रहेगी। अर्जुन सिंह, भूपेंद्र कुर्मी, योगेश पटेल, सत्येंद्र सिंह यादव, यशवंत सिंह, गोपाल कृष्ण गंगवार, वेद प्रकाश यादव, शिरीष मल्होत्रा, आदित्य मूर्ति, गुरु मल्होत्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा नेताओं ने बताया जननेता
सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, शमीम खां सुल्तानी, शुभलेश यादव, शमीम अहमद ने श्रद्धांजलि दी। इकबाल सिंह बाले व अरुण कश्यप ने सुभाष पटेल को जननेता बताया।
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में पूर्व नगर प्रमुख सुभाष पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, मुकेश, प्रकाश सक्सेना मौजूद रहे।